लखनऊ, मार्च 10 -- चौधरी चरण सिंह अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर मंगलवार को सुरक्षा जांच के दौरान सीआईएसएफ जवानों को एक यात्री के बैग से जिन्दा कारतूस मिला। सुरक्षाकर्मियों ने उन्हें रोक लिया और सरोजनीनगर पुलिस के हवाले कर दिया। देर शाम शस्त्र लाइसेंस दिखाने के बाद सरोजनीनगर पुलिस ने कानूनी कार्रवाई कर उन्हें छोड़ दिया। सरोजनीनगर इंस्पेक्टर राजदेव प्रजापति ने बताया कि पीलीभीत निवासी दीपांकर जायसवाल मंगलवार सुबह परिजनों संग भुवनेश्वर जा रहे थे। दीपंकर परिवार के साथ लखनऊ एयरपोर्ट पर बोर्डिंग के लिए पहुंचे तो सुरक्षा जांच के दौरान उनके बैग में स्कैनिंग के दौरान एक 315 बोर का जिंदा कारतूस बरामद हुआ। बैग में कारतूस मिलने पर जांच टीम ने उन्हें रोक लिया और उनसे पूछताछ की। पूछताछ में दीपांकर ने बताया कि उनके पास शस्त्र है। इस बात पर सीआईएसएफ ने दीपां...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.