दरभंगा, मार्च 14 -- दरभंगा। दरभंगा एयरपोर्ट पर शुक्रवार को 400 ग्राम गांजा के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया गया। आरोपी की पहचान बिरौल थाना क्षेत्र के बलहा गांव निवासी मोहन कुमार यादव के रूप में हुई है। आरोपी मोहन दरभंगा से वाया कोलकाता चेन्नई की फ्लाइट पकड़ने आया था। वह अपने बैग में खैनी के बीच में गांजा छुपाकर तस्करी के लिए ले जा रहा था। सामान की स्क्रीनिंग के दौरान एयरपोर्ट के सुरक्षा कर्मियों ने मोहन के बैग से गांजा बरामद किया। इसके बाद उसे सदर थाने की पुलिस के हवाले कर दिया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...