एयरपोर्ट पर कर्मचारियों का प्रदर्शन
वाराणसी, मई 27 -- बाबतपुर, संवाद।बाबतपुर एयरपोर्ट पर बुधवार को सफाई कर्मियों ने नौकरी से हटाए जाने के विरोध में प्रदर्शन किया। निजी कंपनी के माध्यम से कार्यरत करीब दो दर्जन कर्मचारियों ने आरोप लगाया कि नए टेंडर की शर्तों का हवाला देकर उन्हें अचानक काम से हटा दिया गया। इससे उनके सामने रोजी-रोटी का संकट खड़ा हो गया है। कर्मचारियों का कहना है कि वे पिछले 15 से वर्षों से एयरपोर्ट पर सफाई व्यवस्था का कार्य करते चले आ रहा है। कर्मचारियों के मुताबिक कंपनी ने 45 वर्ष से अधिक आयु होने के आधार पर उन्हें हटाया गया है। उनका आरोप है कि कुछ कर्मचारियों से नौकरी जारी रखने के नाम पर 30 से 35 हजार रुपये तक की मांग भी की जा रही है। हालांकि, इस आरोप की आधिकारिक पुष्टि नहीं हो सकी है।सफाईकर्मी चमेली, शंकर, मीना,चिंता, सावित्री, संजू, ओमप्रकाश, राजकुमार, लाल ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.