गोरखपुर, मई 23 -- गोरखपुर। राष्ट्रीय टीबी उन्मूलन अभियान को गति देने के उद्देश्य से भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण की गोरखपुर इकाई, स्वास्थ्य विभाग एवं एम्स के सहयोग से एयरपोर्ट परिसर में आयुष्मान आरोग्य शिविर का आयोजन किया गया। इंडिगो एयरलाइन के सहयोग से आयोजित शिविर में एयरलाइंस, एयरपोर्ट सिक्योरिटी यूनिट तथा अन्य संबद्ध एजेंसियों के सैकड़ों कर्मचारियों एवं यात्रियों को स्वास्थ्य जांच कर परामर्श दिया गया। शिविर का उद्घाटन सेंट्रल टीबी डिवीजन की उप महानिदेशक डॉ शोबिनी राजन ने किया। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ राजेश झा ने डॉ शोबिनी राजन को जनपद की स्वास्थ्य गतिविधियों से संबंधित एक विशेष बुकलेट भी भेंट की। स्वास्थ्य विभाग की विभिन्न टीमों, झरना टोला प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, जिला क्षय रोग केंद्र तथा मोबाइल मेडिकल यूनिट (एमएमयू) ने लोगों को जा...