एयरपोर्ट पर आर्मी अफसर के बैग से लैपटॉप गायब, जांच में जुटा प्रशासन
लखनऊ, अगस्त 1 -- अंकुर राज किशोर, सरोजनीनगर,(लखनऊ),संवाददाता। चौधरी चरण सिंह अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर शुक्रवार शाम भारतीय सेना के लेफ्टिनेंट कर्नल सलिल जैन के बैग से लैपटॉप गायब होने का मामला सामने आया है। लेफ्टिनेंट कर्नल जैन ने इस संबंध में एयरपोर्ट अथॉरिटी को लिखित शिकायत देकर मामले की जांच और आवश्यक कार्रवाई की मांग की है। लेफ्टिनेंट कर्नल जैन शुक्रवार को एयर इंडिया एक्सप्रेस की फ्लाइट IX1618 से पुणे से लखनऊ पहुंचे थे। एयरपोर्ट पहुंचने के बाद उन्होंने बैगेज बेल्ट नंबर-5 से अपना सामान प्राप्त किया। उनका कहना है कि सामान लेने के दौरान उनका बैग करीब एक मिनट तक बिना निगरानी के रह गया था। घर पहुंचने पर जब उन्होंने अपना लैपटॉप बैग खोला तो उसमें रखा लैपटॉप गायब मिला।
लेफ्टिनेंट कर्नल का बयान उन्होंने बताया कि लैपटॉप को आखिरी बार पुणे एयरपो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.