गया, जनवरी 8 -- गया एयरपोर्ट पर सुरक्षा व्यवस्था और समन्वय की गंभीर चूक सामने आयी है। मंगलवार की शाम बैंकॉक से आयी थाई एयरवेज की उड़ान संख्या टीजी-327 से पहुंचे एक यात्री को डायरेक्टोरेट ऑफ रेवेन्यू इंटेलिजेंस (डीआरआई) की टीम ने 17 किलोग्राम हाइड्रोपोनिक वीड के साथ गिरफ्तार किया था। हैरानी की बात यह रही कि इतनी बड़ी कार्रवाई की जानकारी गया एयरपोर्ट अथॉरिटी, सीआईएसएफ और स्थानीय मगध मेडिकल थाने की पुलिस तक को नहीं दी गयी। मामले को गंभीरता से लेते हुए गुरुवार को गया एयरपोर्ट के कार्यकारी निदेशक ने डीआरआई के सहायक निदेशक को पत्र लिखकर भविष्य में ऐसी किसी भी कार्रवाई की सूचना एयरपोर्ट अथॉरिटी को अनिवार्य रूप से देने की बात कही है। पत्र में कहा गया है कि एयरपोर्ट परिसर में होने वाली हर गतिविधि की जवाबदेही एयरपोर्ट अथॉरिटी की होती है। ऐसे में बि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.