दरभंगा, जून 2 -- संजय लाला,दरभंगा। दरभंगा एयरपोर्ट का निर्माण कर रही कंपनी के रानीपुर स्थित बेस कैंप के रसोइये की संदिग्ध स्थिति में सोमवार की सुबह मौत हो गई। सूचना मिलने पर सदर थाने की पुलिस ने शव को जब्त कर डीएमसीएच में पोस्टमार्टम कराया। मृतक की पहचान सीतामढ़ी जिले के गाढ़ा थाना क्षेत्र के प्रेम नगर निवासी स्व. रघुनाथ चौधरी के पुत्र अजय चौधरी (48) के रूप में की गई। उनकी मौत की सूचना मिलने पर काफी संख्या में परिजन दिल्ली मोड़ स्थित एक निजी अस्पताल पहुंचे। मृतक के छोटे भाई मुकेश चौधरी ने बताया कि उनका शव हॉस्पिटल के सामने खड़ी एंबुलेंस में रखा पाया गया। भाई की अचानक मौत को लेकर जांच का अनुरोध करते हुए सदर थाने की पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने डीएमसीएच में शव का पोस्टमार्टम कराया। यह भी पढ़ें- संदिग्ध हालात में मिला ग्रामीण का शवमृतक के चाचा...