एयरपोर्ट निर्माण कंपनी के रसोइए की संदिग्ध स्थिति में मौत
सीतामढ़ी, जून 2 -- दरभंगा। दरभंगा एयरपोर्ट का निर्माण कर रही कंपनी के रानीपुर स्थित बेस कैंप के रसोइये की संदिग्ध स्थिति में सोमवार की सुबह मौत हो गई। सूचना मिलने पर सदर थाने की पुलिस ने शव को जब्त कर डीएमसीएच में पोस्टमार्टम कराया। मृतक की पहचान सीतामढ़ी जिले के गाढ़ा थाना क्षेत्र के प्रेम नगर निवासी स्व. रघुनाथ चौधरी के पुत्र अजय चौधरी (48) के रूप में की गई। उनकी मौत की सूचना मिलने पर काफी संख्या में परिजन दिल्ली मोड़ स्थित एक निजी अस्पताल पहुंचे। मृतक के छोटे भाई मुकेश चौधरी ने बताया कि उनका शव हॉस्पिटल के सामने खड़ी एंबुलेंस में रखा पाया गया। भाई की अचानक मौत को लेकर जांच का अनुरोध करते हुए सदर थाने की पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने डीएमसीएच में शव का पोस्टमार्टम कराया। यह भी पढ़ें- एयरपोर्ट निर्माण कंपनी के रसोइए की संदिग्ध स्थिति में हु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.