लखनऊ, फरवरी 19 -- सरोजनीनगर, संवाददाता। कानपुर रोड पर एयरपोर्ट तिराहे के पास सफाई के दौरान निकाले गए नाले के ढक्कन लापता हो गए हैं। नाले का गंदा पानी रास्ते में भर रहा है। जिससे स्थानीय दुकानदार और ग्राहक गंदगी व बदबू से परेशान हैं। स्थानीय दुकानदारों का कहना है कि शिकायत के बाद भी नगर निगम के अधिकारी समस्या का समाधान नहीं कर रहे हैं। अमौसी एयरपोर्ट व्यापार मंडल अध्यक्ष पवन तिवारी ने बताया कि सफाई के दौरान नाले के ढक्कन हटाए गये थे। सफाई के बाद से नाला खुला पड़ा है। ढक्कन गायब हैं जिससे आए दिन हादसों का खतरा बना रहता है। गंदे पानी की बदबू और मच्छरों के प्रकोप से दुकानदार बीमार पड़ रहे हैं। यही नहीं स्थानीय लोगों का यह भी आरोप है कि बीते एक वर्ष में कई बार नाला सफाई के नाम पर बजट खर्च किया गया, लेकिन जमीनी हकीकत जस की तस बनी हुई है। नाले की ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.