नोएडा, अप्रैल 26 -- ग्रेटर नोएडा, प्रमुख संवाददाता। नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट तक चलने वाली हाइड्रोजन बसों के संचालन में देरी होगी। इसका कारण बसों के लिए चालक और परिचालक न मिलना है। यमुना विकास प्राधिकरण (यीडा) ने इसे लेकर जो निविदा निकाली थी, उसमें कोई आवेदन नहीं आ सका है। अब प्राधिकरण ने अन्य विकल्पों पर विचार कर रहा है।नेशनल थर्मल पावर कॉरपोरेशन (एनटीपीसी) की ओर यमुना सिटी में हाईड्रोजन बस सेवा चलाने को लेकर प्रस्ताव तैयार हुआ था। इसे बोर्ड से मंजूरी मिल चुकी है। एनटीपीसी शुरू में तीन लग्जरी एसी बसें लगाएगी, जिनमें 45 सीटें होंगी। यह बसें एक बार हाइड्रोजन भरने पर करीब 600 किलोमीटर तक चल सकेंगी। यह भी पढ़ें- नोएडा बस अड्डे पर एयरपोर्ट जैसी सुविधाएं मिलेंगी, कई राज्यों के लिए बसें चलेंगी इनमें से सिर्फ पानी की भाप निकलेगी। कोई प्रदूषण नहीं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.