एयरपोर्ट तक ऑनलाइन बस टिकट सेवा शुरू होगी
नोएडा, जून 11 -- ग्रेटर नोएडा। प्रमुख संवाददाता नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट ने गुरुवार को दुनिया के सबसे बड़े ऑनलाइन बस टिकट बुकिंग प्लेटफॉर्म रेड बस के साथ साझेदारी की। इसके तहत यात्रियों को एयरपोर्ट से सीधे अंतर-शहरी (इंटरसिटी) बस सेवाओं की सुविधा मिलेगी। भारत में किसी एयरपोर्ट और बस सेवा प्लेटफॉर्म के बीच यह पहली साझेदारी है।इसका उद्देश्य यात्रियों को बेहतर सुविधा, पारदर्शिता और आसान यात्रा विकल्प उपलब्ध कराना है। इससे यात्रियों की लास्ट-माइल कनेक्टिविटी मजबूत होगी। इसके तहत एयरपोर्ट से 20 से अधिक सीधी इंटरसिटी बस सेवाएं उपलब्ध होंगी, जो आगरा, मथुरा, लखनऊ, देहरादून और चंडीगढ़ जैसे प्रमुख शहरों को जोड़ेंगी। यात्री रेड बस प्लेटफॉर्म के माध्यम से एयरपोर्ट आने-जाने के लिए आसानी से बस टिकट बुक कर सकेंगे। इनमें एसी बसें शामिल होंगी। यात्रियों क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.