एयरपोर्ट जाने वाली 60 मीटर सड़क को संवारा जाएगा
नोएडा, मई 11 -- ग्रेटर नोएडा, आशीष धामा। यमुना एक्सप्रेसवे के समानांतर 60 मीटर सड़क को संवारने के साथ मॉडल के रूप में विकसित किया जाएगा। इसके लिए केंद्रीय सड़क अनुसंधान संस्थान (सीआरआरआई) से सहयोग लिया जाएगा। यह सड़क ग्रेटर नोएडा को सीधे नोएडा एयरपोर्ट को जोड़ेगी। ऐसे में इस सड़क को आकर्षक बनाने की योजना पर काम शुरू कर दिया गया है। नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट से जून में उड़ान शुरू होने जा रही है। इससे पहले यमुना एक्सप्रेसवे के समानांतर यमुना सिटी को सेक्टरों से जोड़ने वाली मुख्य 60 मीटर चौड़ी सड़क को संवारने की योजना पर काम शुरू किया गया है। इसे प्रमुख सड़क के तौर पर मॉडल के रूप में प्रस्तुत करने के लिए प्राधिकरण ने सीआरआरआई से सहयोग मांगा है। कुल 40 किलोमीटर लंबी यह सड़क ग्रेटर नोएडा से जीबीयू और गलगोटिया विश्वविद्यालय के सामने से होते हुए ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.