भागलपुर, अप्रैल 10 -- भागलपुर से संजय कुमार की रिपोर्ट भागलपुर के मौजूदा हवाई अड्डे को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर हवाई पर्यटन और एयर स्पोर्ट्स गतिविधियों के केंद्र के रूप में विकसित करने की कवायद शुरू हो गई है। इसी कड़ी में शुक्रवार सुबह छह सदस्यीय विशेषज्ञ टीम ने भागलपुर हवाई अड्डे का विस्तृत निरीक्षण किया। टीम का नेतृत्व अरविंद बादोनी ने किया। बादोनी एयरो क्लब ऑफ इंडिया के सेक्रेटरी जनरल पद पर हैं। उन्होंने बताया कि इस दौरे का मुख्य उद्देश्य क्षेत्र की भौगोलिक स्थिति और यहां उपलब्ध बुनियादी सुविधाओं का आकलन करना था, ताकि इसे खेल और पर्यटन के एक बड़े हब के रूप में पहचान दिलाई जा सके।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.