लखनऊ, जुलाई 16 -- विजय वर्मा, प्रमुख संवाददाता, लखनऊ। चौधरी चरण सिंह अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट के आसपास के क्षेत्र को बड़े व्यावसायिक केंद्र के रूप में विकसित करने की तैयारी शुरू हो गई है। एयरपोर्ट आधारित आर्थिक गतिविधियों को गति देने के लिए यहां 720 करोड़ रुपये की लागत से तीन और चार सितारा होटल तथा अत्याधुनिक कन्वेंशन सेंटर बनाए जाएंगे। परियोजना सार्वजनिक-निजी भागीदारी (पीपीपी) मॉडल पर आधारित होगी और इसे 2029 तक पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। इसका मकसद एयरपोर्ट की बढ़ती यात्री संख्या का लाभ उठाते हुए आसपास के इलाके को व्यापार, पर्यटन और निवेश का प्रमुख केंद्र बनाना है। इससे यात्रियों को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी और शहर की अर्थव्यवस्था को भी नई रफ्तार मिलेगी। होटल पर 400 करोड़, कन्वेंशन सेंटर पर 320 करोड़ खर्च यह भी पढ़ें- लखनऊ एयरपोर्ट के आसप...