लखनऊ, फरवरी 1 -- संविधान संवाद महापंचायत में गरजे अजय राय, सरकार पर साधा निशाना किसानों की जमीन छीनने, उद्योगपतियों को लाभ पहुंचाने और बढ़ते अत्याचार का लगाया आरोप सरोजनीनगर। संवाददाता नटकुर मैदान पर रविवार को कांग्रेस की ओर से संविधान संवाद महापंचायत का आयोजन हुआ। कार्यक्रम में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने केंद्र और प्रदेश सरकार की तीखी आलोचना की। उन्होंने किसानों, मजदूरों और आम जनता के हितों की अनदेखी का आरोप लगाया। इससे पहले जिलाध्यक्ष रुद्र दमन सिंह बबलू ने सभी का स्वागत किया। अजय राय ने कहा कि प्रदेश सरकार लखनऊ एयरपोर्ट के आसपास के गांवों की जमीन उद्योगपति को देने की तैयारी कर रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रदेश की जमीन गुजरात की कंपनियों को सौंपी जा रही है, जिसका खामियाजा आने वाले समय में आम जनता को भुगतना पड़ेगा। उन्होंने आरो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.