एयरपोर्ट के पास औद्योगिक गलियारा विकसित करने को तीन कंपनियां आई
नोएडा, अगस्त 26 -- ग्रेटर नोएडा, प्रमुख संवाददाता। नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के पास आठ हजार हेक्टेयर में औद्योगिक गलियारा विकसित होगा। इसके लिए तीन कंपनियां आगे आई हैं। इसको नए शहर के रूप में विकसित करने की योजना है। ऐसे में औद्योगिक के साथ ही आवासीय, ग्रुप हाउसिंग और संस्थागत भूखंड विकसित करने की तैयारी है। यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण (यीडा) के अधिकारी ने बताया कि नोएडा एयरपोर्ट और टप्पल बाजना के बीच करीब 8000 हेक्टेयर में नया शहर करने की योजना है। इसकी रूपरेखा तैयार करने के लिए पिछले महीने रिक्वेस्ट फॉर प्रपोजल (आरएफपी) जारी की गई थी। इसमें टाटा कंसल्टिंग इंजीनियर्स लिमिटेड, फीडबैक इंफ्रा प्राइवेट लिमिटेड, वॉयंट्स साल्यूशन प्राइवेट लिमिटेड ने आवेदन किया है। यीडा की ओर से जल्द ही वित्तीय बिड निकाली जाएगी। इसके बाद कंपनियां ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.