एयरपोर्ट के पास अवैध पार्किंग पर दस दिन में सौ चालान
नई दिल्ली, मई 14 -- नई दिल्ली, प्रमुख संवाददाता। इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के आसपास गलत तरीके से वाहन खड़े करने वालों की अब हाईटेक कैमरों से निगरानी हो रही है। ट्रैफिक पुलिस और दिल्ली इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड (डायल) ने संयुक्त रूप से शुरू की गई नई निगरानी व्यवस्था के तहत महज 10 दिनों में 100 से अधिक ई-चालान जारी किए गए हैं। यह कार्रवाई 3 मई से शुरू हुई स्वचालित प्रवर्तन प्रणाली के तहत की गई। इसमें अत्याधुनिक ऑटोमैटिक नंबर प्लेट रिकग्निशन (एएनपीआर) कैमरों की मदद से नियम तोड़ने वाले वाहनों की पहचान की जा रही है। वर्तमान में हवाई अड्डे के आसपास 14 हाई डेफिनिशन एएनपीआर कैमरे लगाए गए हैं। इनमें सेंट्रल स्पाइन रोड, विभिन्न टर्मिनलों के पहुंच मार्ग, कार्गो क्षेत्र और रंगपुरी-सेंटौर जंक्शन के आसपास के हिस्से शामिल हैं। इनमें से 10 क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.