नोएडा, मार्च 17 -- ग्रेटर नोएडा, वरिष्ठ संवाददाता। यमुना विकास प्राधिकरण ने मंगलवार को नोएडा एयरपोर्ट के पास दयानतपुर गांव में अधिसूचित भूमि पर अवैध रूप से बनी दीवार को ध्वस्त कर 70,240 वर्गमीटर जमीन कब्जा मुक्त कराई। इस भूमि की कीमत 350 करोड़ रुपये आंकी गई है। सीईओ आरके सिंह ने बताया कि दयानतपुर गांव नोएडा एयरपोर्ट के बिल्कुल नजदीक है। इस गांव की करीब 70240 वर्गमीटर अधिसूचित भूमि पर कब्जा मुक्त कराया गया। यह भूमि यीडा के सेक्टर के लिए बनी 60 मीटर रोड है। यहां कॉलोनाइजरों ने अवैध रूप से बाउंड्री वॉल बनाकर कब्जा किया हुआ था। भूमि का अनुमानित मूल्य लगभग 350 करोड़ रुपये आंका गया है। सीईओ ने स्पष्ट किया कि अधिसूचित क्षेत्र में किसी भी प्रकार का अवैध कब्जा अथवा निर्माण किसी भी स्थिति में स्वीकार्य नहीं है। भविष्य में भी इस प्रकार की कार्रवाई न...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.