धनबाद, अप्रैल 27 -- सांसद खेमे की ओर से एयरपोर्ट मुद्दे पर लगाए गए आरोपों पर निरसा विधायक अरूप चटर्जी ने पलटवार किया है। उन्होंने सांसद ढुलू महतो पर इस मामले में राजनीति करने का आरोप लगाया। विधायक अरूप चटर्जी ने कहा कि नगर निगम चुनाव में करारी हार के बाद सांसद अब एयरपोर्ट की जमीन के नाम पर राजनीतिक जमीन तलाशने में जुटे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि यह मुद्दा जनता की जरूरत से ज्यादा राजनीतिक लाभ के लिए उछाला जा रहा है और लोगों को गुमराह किया जा रहा है। माले विधायक ने वर्ष 2017 का हवाला देते हुए कहा कि उस समय केंद्र सरकार ने राज्य सरकार को एयरपोर्ट के लिए जमीन उपलब्ध कराने को पत्र लिखा था। उस दौरान केंद्र और राज्य दोनों जगह भाजपा की सरकार थी और रघुवर दास झारखंड के मुख्यमंत्री थे। उसी समय नागरिक उड्डयन विभाग की टीम प्री-फिजिबिलिटी जांच के लिए ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.