वाराणसी, जून 27 -- बाबतपुर (वाराणसी), संवाद। देश-विदेश पर्यटकों को बाबतपुर एयरपोर्ट पर बनारस की समृद्ध हस्तशिल्प विरासत की अनूठी झलक देखने को मिलेगी। यहां नए टर्मिनल भवन में बनारसी बुनाई की सजीव झलक दिखाने के लिए करघा स्थापित किया जा रहा है। एयरपोर्ट प्रशासन की इस अनूठी पहल का उद्देश्य काशी की विश्वप्रसिद्ध बनारसी रेशम बुनाई की कला को वैश्विक पटल पर एक नई पहचान देना है। इस समय करघे को स्थापित करने का काम तेजी से चल रहा है। इसके पूरी तरह शुरू होने के बाद यात्री यह देख सकेंगे कि कैसे कुशल बुनकर धागे-धागे को जोड़कर बेहद खूबसूरत बनारसी साड़ियों को आकार देते हैं। यह भी पढ़ें- देश में 100 नए एयरपोर्ट और 200 हेलीपैड बनेंगे: नायडू इस पहल से न केवल स्थानीय हस्तशिल्प और पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा, बल्कि सीधे तौर पर क्षेत्र के बुनकर समुदाय को भी वैश्विक स...