वाराणसी, जनवरी 29 -- बाबतपुर (वाराणसी), संवाद। वाराणसी के बाबतपुर स्थित लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट की सुरक्षा व्यवस्था में सेंध लगाने की कोशिश करने का मामला सामने आया है। बुधवार देर रात करीब एक बजे एक संदिग्ध व्यक्ति एयरपोर्ट की चारदीवारी फांदकर ऑपरेशनल एरिया में प्रवेश करने का प्रयास कर रहा था। सतर्क सुरक्षाकर्मियों ने उसे तत्काल पकड़ लिया। इस दौरान संदिग्ध व्यक्ति असामान्य बातें करने लगा। पूछताछ के दौरान उसने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मेरे बेटे हैं। जिससे उसकी मानसिक स्थिति को लेकर संदेह और गहरा गया। पकड़ा गया व्यक्ति महेशपुर लहरतारा क्षेत्र का निवासी अंशु पांडेय है। परिजनों के अनुसार वह मानसिक रूप से विक्षिप्त है। पांडेयपुर स्थित मानसिक अस्पताल में उसका इलाज चल रहा है। बताया जा रहा है कि इलाज के दौरान वह भटक गया ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.