लखनऊ, मार्च 29 -- हिन्दुस्तान असर - केन्द्रीय नगरिक उड्डयन ने किया ई उद्घाटन- पहले दिन यात्रियों को मुफ्त परोसी गई चायलखनऊ, प्रमुख संवाददाताआखिरकार एयरपोर्ट पर सस्ते चाय-नाश्ते का आउटलेट खुल गया। केन्द्र सरकार की योजना 'उड़ान कैफे' में एयरपोर्ट के भीतर भी कम पैसों में चाय, पानी, समोसा आदि खरीद सकेंगे। केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री, राम मोहन नायडू किंजरापु ने रविवार को हवाई अड्डे पर उड़ान यात्री कैफे का ई-उद्घाटन किया। टर्मिनल 3 के चेक-इन हाल में स्थित इस कैफे में यात्रियों को मात्र 10 रुपये से शुरू अल्प आहार व पेय पदार्थ प्राप्त होंगे। पहले दिन यहां आने वाले यात्रियों को मुफ्त में चाय परोसी की गई।'हिन्दुस्तान' ने 'एयरपोर्ट पर नौ माह में नहीं खुले सस्ते नाश्ते के आउटलेट' खबर प्रकाशित की थी। खबर प्रकाशित होने के बाद जिम्मेदारों का ध्यान गया...