लखनऊ, मार्च 1 -- एयरपोर्ट के इंटरनेशनल टर्मिनल पर सन्नाटा पसरा है। सिर्फ बैंकॉक या कुआलालम्पुर की फ्लाइटों पर कन्वेयर बेल्ट चलने की आवाज सुनाई दे रही है। सुबह से रात तक इंटरनेशल टर्मिनल पर 21 से 22 फ्लाइटों की आवाजाही रहने से हमेशा चहल पहल रहती थी। अब लगातार दूसरे दिन खाड़ी देशों की सभी फ्लाइटें निरस्त रहने से एक भी यात्री दिखाई नहीं पड़ रहा। बाहर की ओर एयरलाइंस काउंटरों पर पूछताछ करने वालों की संख्या कम नहीं हो रही थी। गोंडा से आए मिथिलेश ने बताया कि उनको जेद्दा जाना था। एयरलाइंस के काउंटर पर बताया गया कि अभी पांच सात दिन इंतजार करना पड़ सकता है। एयरलाइंस हालात पर नजर बनाए हुए हैं। दुबई में हमले होने की वजह से कोई भी विमानन कंपनी यात्रियों के साथ जोखिम नहीं उठाना चाहती है। ईरान पर इजरायल और अमेरिका के हमले के बाद उपजे हालात को देखते हुए ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.