नोएडा, दिसम्बर 3 -- ग्रेटर नोएडा, संवाददाता। सेक्टर ईकोटेक-1 कोतवाली पुलिस ने निर्माणाधीन जेवर एयरपोर्ट की साइट से एल्युमीनियम के तार चोरी कर बेचने वाले गिरोह का मंगलवार को पर्दाफाश कर इंजीनियर समेत चार आरोपियों को गिरफ्तार किया। उनके पास से 25 लाख रुपये का तार बरामद हुआ। ग्रेटर नोएडा के एडीसीपी सुधीर कुमार ने बताया कि मंगलवार की रात्रि को थाना सेक्टर ईकोटेक-1 की पुलिस ने चेकिंग के दौरान जेवर एयरपोर्ट का निर्माण कर रही टाटा कंपनी के साइट इंजीनियर के साथ चार आरोपियों को पकड़ा। आरोपी एक कैंटर में एयरपोर्ट की साइट से एल्युमिनियम के तार चोरी कर बेचने के लिए लेकर जा रहे थे। पुलिस ने उनके पास से फर्जी नंबर प्लेट लगा कैंटर, उसमें भरा करीब 15 लाख रुपये कीमत का तार और एक कार बरामद की। पकड़े गए आरोपियों की पहचान साइट इंजीनियर शिवम शर्मा निवासी ग्राम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.