बेगुसराय, मई 13 -- बेगूसराय, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। जिले में सिविल एयरपोर्ट की मांग को लेकर समाजसेवी सह जिला स्वयंसेवी महासंघ के अध्यक्ष दिलीप कुमार सिन्हा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र भेजकर एयरपोर्ट शुरू कराने की मांग की है। उन्होंने कहा कि बेगूसराय बिहार का प्रमुख औद्योगिक जिला है, जहां बरौनी रिफाइनरी, एनटीपीसी थर्मल पावर प्लांट, बरौनी उर्वरक इकाई, वरुण बेवरेजेज, सुधा डेयरी और कई बड़े उद्योग संचालित हैं। इसके बावजूद यहां एयरपोर्ट की सुविधा नहीं है। पत्र में उल्लेख किया गया है कि पटना एयरपोर्ट से बेगूसराय की दूरी करीब 125 किलोमीटर है, जिससे यात्रियों को काफी परेशानी होती है। एयरपोर्ट बनने से रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे, पर्यटन और व्यापार को बढ़ावा मिलेगा तथा स्थानीय उत्पादों को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय बाजार तक पहुंचाने में सह...