एयरपोर्ट की फ्लाईब्रेरी से किताबें गायब हो रहीं
गाज़ियाबाद, मई 20 -- ट्रांस हिंडन, आयुष गंगवार। हिंडन एयरपोर्ट पर यात्रियों की सुविधा के लिए शुरू की गई फ्लाईब्रेरी (पुस्तकालय) से 200 से अधिक किताबें गायब हो चुकी हैं। यात्री किताब पढ़ने के लिए लेते हैं, लेकिन गंतव्य पर पहुंचने के बाद इसे जमा नहीं कराते। यह सिलसिला रुक नहीं रहा है, जिसके चलते एयरपोर्ट प्रबंधन अब किताबों का पंजीकरण कराने पर विचार कर रहा है। हिंडन एयरपोर्ट पर करीब दो माह पूर्व फ्लाईब्रेरी की शुरुआत की गई थी। यात्री उड़ान का इंतजार करने के दौरान यहां से निःशुल्क किताबें लेते हैं और इस किताब को वह यात्रा के दौरान विमान में भी पढ़ सकते हैं। इसीलिए इसे फ्लाईब्रेरी नाम दिया गया था। इसकी शुरुआत होते ही करीब 100 किताबें गायब हो गई थीं। एयरपोर्ट प्रबंधन ने दोबारा ये किताबें खरीदकर फ्लाईब्रेरी में रखीं। मगर 100 से अधिक किताबें फिर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.