एयरपोर्ट की जल निकासी सुधारी जाएगी
नोएडा, अगस्त 13 -- ग्रेटर नोएडा, आशीष धामा। नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के जल निकासी व्यवस्था को सुधारने की तैयारी शुरू हो गई है, ताकि बारिश के दौरान पानी परिसर में न भरे। तकनीकी टीम की कोशिश ऐसी प्रणाली विकसित करने की है जिससे बारिश के दौरान बहकर आने वाला पानी, मिट्टी और मलबे को पहले ही रोक लिया जाए। बता दें कि मंगलवार को तेज बारिश के बाद बारिश का पानी एयरपोर्ट के प्रवेश द्वार से पार्किंग तक भर गया था। ड्रेनेज सिस्टम की व्यवस्था दुरुस्त करने के बाद भविष्य में यह दिक्कत दोबारा नहीं आएगी। दरअसल, एयरपोर्ट में पानी भरने के बाद तकनीकी टीम पूरे परिसर का निरीक्षण कर रही है और ड्रेनेज सिस्टम को तैयार किया जा रहा है। जलभराव के बाद एयरपोर्ट की तकनीकी टीम की प्रारंभिक जांच में सामने आया कि भारी बारिश के कारण कैंपस में काफी पानी आ गया था। पास के इलाके ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.