वाराणसी, जून 28 -- बाबतपुर (वाराणसी), संवाद। एयरपोर्ट का आधिकारिक एक्स अकाउंट हैक होने का मामला सामने आया है। अकाउंट हैक होने के बाद उसे सस्पेंड कर दिया गया है। वर्तमान में अकाउंट खोलने पर 'अकाउंट सस्पेंडेड एक्स सस्पेंडेड अकाउंट्स दैट वॉयोलेट ऑवर रूल्स' संदेश दिखाई दे रहा है। इसकी जानकारी मिलते ही एयरपोर्ट प्रशासन जांच शुरू कर दी। एयरपोर्ट निदेशक पुनीत गुप्ता ने बताया कि तकनीकी स्तर पर जांच करने के बाद साइबर थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई गई है। साथ ही सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स की तकनीकी टीम से संपर्क स्थापित कर अकाउंट को पुन: सक्रिय कराने तथा हैकिंग से जुड़े तथ्यों की जानकारी जुटाने की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है। यह भी पढ़ें- मेरठ विकास प्राधिकरण की वेबसाइट हैक, होम पेज पर दिखे पाकिस्तान समर्थक मैसेज साइबर पुलिस विभिन्न तकनीकी पहलुओ...