नई दिल्ली, जनवरी 31 -- एयरपोर्ट एक्सप्रेस लाइन पर स्थित दिल्ली एयरोसिटी मेट्रो स्टेशन, दिल्ली मेट्रो नेटवर्क के एक प्रमुख इंटरचेंज हब के रूप में विकसित होने जा रहा है। इस स्टेशन का विस्तार फेज-4 के अंतर्गत निर्माणाधीन तुगलकाबाद-एयरोसिटी गोल्डन लाइन कॉरिडोर से अतिरिक्त कनेक्टिविटी प्रदान करने के लिए किया जा रहा है। हाल ही में इस कॉरिडोर के एयरोसिटी से आईजीआई एयरपोर्ट टर्मिनल-1 स्टेशन (2.263 किलोमीटर) तक विस्तार को भी स्वीकृति प्रदान की गई है। दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (डीएमआरसी) के प्रिंसिपल एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर (कॉर्पोरेट कम्युनिकेशन) अनुज दयाल ने बताया कि भविष्य में इस स्टेशन को ट्रिपल इंटरचेंज के रूप में विकसित किया जाएगा। एनसीआरटीसी (NCRTC) के प्रस्तावित अलवर कॉरिडोर के लिए दिल्ली एयरोसिटी पर इंटरचेंज सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएगी। य...