नई दिल्ली, मार्च 16 -- नई दिल्ली, प्रमुख संवाददाता। एयरपोर्ट एक्सप्रेस लाइन पर तकनीकी खराबी के कारण सोमवार को करीब आधा घंटे मेट्रो का परिचालन प्रभावित रहा। इस वजह से इस कॉरिडोर की मेट्रो में यात्रियों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ा। हालांकि, दिल्ली मेट्रो रेल निगम (डीएमआरसी) का दावा है कि तकनीकी खराबी जल्द दूर कर ली गई। इस वजह से परिचालन ज्यादा देर तक प्रभावित नहीं रहा। दोपहर 12 बजे से पहले एयरपोर्ट एक्सप्रेस लाइन पर परिचालन सामान्य हो गया। डीएमआरसी ने करीब 11:30 बजे एक्स पर पोस्ट कर इस कॉरिडोर पर नई दिल्ली से यशोभूमि द्वारका सेक्टर 25 तक मेट्रो परिचालन में देरी होने की सूचना दी। बाद में दिन में 11:58 बजे दूसरा पोस्ट कर परिचालन सामान्य होने की सूचना दी। कुछ दिन पहले एयरपोर्ट एक्सप्रेस लाइन पर केबल चोरी के कारण मेट्रो का परिचालन ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.