दरभंगा, फरवरी 7 -- दरभंगा। दरभंगा एयरपोर्ट को सीआईएसएफ के हवाले किए जाने की गृह मंत्रालय से मिली स्वीकृति के बाद शुक्रवार को दिल्ली से दरभंगा एयरपोर्ट पहुंचने पर एयरपोर्ट डायरेक्टर डॉ. दिलीप कुमार के नेतृत्व में एयरपोर्ट अधिकारयों तथा सुरक्षा बल के पदाधिकारियों ने स्थानीय सांसद सह एयरपोर्ट सलाहकार समिति के चेयरमैन डॉ. गोपाल जी ठाकुर का स्वागत किया। उन्होंने इस पहल के लिए उनका आभार जताया। उन्होंने कहा कि इस एयरपोर्ट की सुरक्षा सीआईएसएफ के जिम्मे दिया जाना सुरक्षा मानकों के लिए वरदान साबित होगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...