रांची, मार्च 19 -- खूंटी, संवाददाता। जिले में आपातकालीन स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ करने को लेकर गुरुवार को समाहरणालय परिसर में तीन नई ईको एम्बुलेंस वाहनों का लोकार्पण किया गया। यह एम्बुलेंस एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया द्वारा कॉरपोरेट सामाजिक दायित्व (सीएसआर) योजना के तहत उपलब्ध कराई गई हैं। इस अवसर पर उपायुक्त आर. रॉनिटा एवं बिरसा मुंडा हवाई अड्डा, रांची के निदेशक विनोद कुमार ने संयुक्त रूप से फीता काटकर एम्बुलेंस का उद्घाटन किया। इसके बाद दोनों अधिकारियों ने हरी झंडी दिखाकर एम्बुलेंस वाहनों को विभिन्न क्षेत्रों के लिए रवाना किया। इस अवसर पर उपायुक्त ने कहा कि इन एम्बुलेंसों के संचालन से जिले में आपातकालीन स्वास्थ्य सेवाएं और अधिक मजबूत होंगी। खासकर दूरस्थ एवं ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को त्वरित चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने में...