वाराणसी, जुलाई 8 -- बाबतपुर (वाराणसी), संवाद। लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर कम्युनिकेशन नेवीगेशन सर्विलांस (सीएनएस) के कनिष्ठ कार्यपालक प्रशिक्षुओं को 21 हफ्ते ट्रेनिंग दी जाएगी। भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण की ओर से बुधवार को शुरू कार्यक्रम का उद्देश्य नवचयनित अधिकारियों को दक्षता प्रदान करना है। उन्हें आधुनिक विमानन संचार, नेवीगेशन, सर्विलांस प्रणालियों के संचालन, अनुरक्षण तकनीकी और व्यवहारिक दक्षता प्रदान करना है। भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण ने हाल में जूनियर एग्जीक्यूटिव (इलेक्ट्रॉनिक्स) के पद पर 503 अभ्यर्थियों का चयन किया। उन्हें देश के एयरपोर्टों और प्रशिक्षण केंद्रों पर चरणबद्ध तरीके से प्रशिक्षित करना है। इसी क्रम में लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर निदेशक पुनीत गुप्त ने दीप प्रज्जवलित कर प्रशिक्षण का...