एयरपॉड की लाइव लोकेशन ने खोला चोरी की क्रेटा का राज, मेरठ से बरामद हुई गाड़ी
मेरठ, अगस्त 26 -- चोरी की कार में रखा एप्पल एयरपॉड पुलिस के लिए लोकेशन ट्रैकर बन गया। एयरपॉड से मिल रही लाइव लोकेशन के आधार पर तिलक नगर थाना पुलिस की टीम ने चोरी हुई हुंडई क्रेटा का पीछा किया और कुछ ही घंटे में उसे मेरठ से बरामद कर लिया। पुलिस ने कार में सवार दो शातिर वाहन चोरों यासिर उर्फ शिकारी और इंतजार उर्फ जावेद को गिरफ्तार किया है। दोनों पर पहले भी वाहन चोरी के दर्जनों मामले दर्ज हैं। फिलहाल पुलिस ने दोनों को जेल भेज दिया है। पुलिस उपायुक्त हरेश्वर वी स्वामी ने बताया कि 23 अगस्त को तिलक नगर के न्यू महावीर नगर में रहने वाले एक शख्स तिलक नगर थाना पुलिस को अपनी गाड़ी चोरी होने की शिकायत दी। पीड़ित ने बताया कि बदमाश गाड़ी में एक बैग रखा था, जिसमें लैपटॉप, घड़ी, एप्पल एयरपॉड सहित अन्य सामान था। कार चोरी होने की शिकायत मिलने के बाद तिलक न...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.