एयरटेल बिजनेस, आईटीआई ने साझेदारी की
नई दिल्ली, अगस्त 10 -- नई दिल्ली। भारती एयरटेल की बी2बी इकाई एयरटेल बिजनेस और दूरसंचार कंपनी आईटीआई लिमिटेड ने उद्यमों को डिजिटल समाधान उपलब्ध कराने के लिए समझौता किया है। दोनों कंपनियों ने सोमवार को कहा कि इस सहयोग से आईटीआई लिमिटेड के कोटे का लाभ उठाकर सार्वजनिक क्षेत्र, विशेषकर रक्षा क्षेत्र में एयरटेल बिजनेस की हिस्सेदारी बढ़ाने में मदद मिलेगी। रणनीतिक सहयोग के तहत दोनों कंपनियां देशभर में डिजिटल और दूरसंचार बुनियादी ढांचा उपलब्ध कराएंगी। इसमें तेज उद्यम संपर्क सेवाओं के साथ सुरक्षित डेटा केंद्र और देश में ही संचालित क्लाउड सेवाएं शामिल होंगी। यह भी पढ़ें- एलन मस्क की स्पेसएक्स से मिला बड़ा कॉन्ट्रैक्ट, स्मॉल-कैप शेयर 11% उछला
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.