नई दिल्ली, नवम्बर 6 -- टेलीकॉम कंपनी एयरटेल ने अपना 299 रुपये वाला प्रीपेड रिचार्ज प्लान दोबारा लॉन्च कर दिया है। कंपनी ने अगस्त 2026 में इस प्लान को बंद कर दिया था। हालांकि, इसकी वापसी के साथ ग्राहकों को पहले जैसे फायदे नहीं मिलेंगे। एयरटेल ने प्लान में मिलने वाले डेली डेटा को कम कर दिया है। यानी अब ग्राहकों को उतनी ही कीमत चुकाने पर पहले के मुकाबले कम इंटरनेट डेटा मिलेगा। TelecomTalk की रिपोर्ट के मुताबिक, एयरटेल के 299 रुपये वाले नए प्रीपेड प्लान में 28 दिनों की वैलिडिटी मिलती है। इसमें ग्राहकों को रोजाना 1GB डेटा, अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग और रोज 100 SMS दिए जा रहे हैं। इस तरह पूरे प्लान में कुल 28GB डेटा मिलेगा। यह भी पढ़ें- Rs.85 हजार का 'छोटू' डिवाइस बताएगा दिमाग का हाल! दावे पर मचा बवालडेटा बेनिफिट्स में किया गया बदलाव प्लान में सबसे ...