नई दिल्ली, अप्रैल 2 -- नई दिल्ली। भारती एयरटेल 65 करोड़ ग्राहकों के साथ दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी दूरसंचार कंपनी बन गई है। जीएसएमए इंटेलीजेंस के आंकड़ों के अनुसार दुनिया की सबसे बड़ी टेलीकॉम प्रोवाइडर कंपनी चाइना मोबाइल है, जो 100 करोड़ से अधिक ग्राहकों के साथ पहले स्थान पर है। ग्लोबल सिस्टम फॉर मोबाइल कम्युनिकेशंस दुनिया भर के मोबाइल संचालकों और संबंधित कंपनियों का प्रतिनिधित्व करने वाला एक प्रमुख संगठन है। एयरटेल ने कहा कि भारत में उसके 36.8 करोड़ से अधिक मोबाइल ग्राहक हैं, जबकि अफ्रीका के 14 देशों में 17.9 करोड़ से अधिक ग्राहक हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.