एयरटेल के प्रीपेड प्लान हुए महंगे
नई दिल्ली, अगस्त 12 -- नई दिल्ली, विशेष संवाददाता। देश की प्रमुख दूरसंचार कंपनी एयरेटल ने अपने प्रीपेड ग्राहकों को बड़ा झटका दिया है। कंपनी ने 299 रुपये वाला प्रीपेड प्लान बंद कर दिया है। इसकी जगह 28 दिन की वैधता के साथ 349 रुपये का प्लान ग्राहकों को उपलब्ध कराया गया। इससे इस श्रेणी के प्लान के लिए अब 50 रुपये अधिक खर्च करने होंगे। यह सीधे तौर पर करीब 16.7 फीसदी की बढ़ोतरी है। इसके बाद दूसरी कंपनियां भी रिचार्ज की कीमतों में बढ़ोतरी कर सकती हैं। कई और प्लान भी बंद यह भी पढ़ें- Airtel यूजर्स को झटका! बंद हुए चार प्रीपेड प्लान, 299 रुपये वाला रीचार्ज भी हुआ गायबप्रीपेड प्लान की वृद्धि इसके साथ ही, एयरटेल ने देशभर में 579, 619 और 649 रुपये वाले कुछ चुनिंदा प्रीपेड प्लान भी बंद कर दिए हैं। इससे एयरटेल ग्राहकों की जेब पर रिचार्ज का बोझ बढ़ गया...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.