नई दिल्ली, जनवरी 29 -- नई दिल्ली। दूरसंचार कंपनी भारती एयरटेल ने अपने 36 करोड़ ग्राहकों को एडोब एक्सप्रेस प्रीमियम की मुफ्त पहुंच प्रदान करने की गुरुवार को जानकारी दी। इससे ग्राहक उच्च गुणवत्ता वाली सोशल मीडिया सामग्री, विपणन सामग्री, लघु वीडियो और अन्य सामग्री डिजाइन कर सकेंगे। एयरटेल ने कहा कि करीब 4,000 रुपये की एक वर्ष की मुफ्त सेवा से ग्राहक पेशेवर-गुणवत्ता वाली सामग्री तैयार कर सकते हैं। यह सभी एयरटेल ग्राहकों के लिए उपलब्ध होगा। इनमें मोबाइल, वाईफाई और डीटीएच ग्राहक शामिल हैं। उपयोगकर्ता एयरटेल थैंक्स ऐप में 'लॉग इन' करके भी इसका लाभ उठा सकते हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.