शाहजहांपुर, अप्रैल 4 -- शाहजहांपुर। निगोही थाना क्षेत्र में एयरगन से की गई हत्या के मामले में अदालत ने आरोपी को दोषी ठहराते हुए आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। साथ ही 30 हजार रुपये का अर्थदंड भी लगाया गया है। मामला 4 अक्तूबर 2023 की सुबह करीब छह बजे का है। ग्राम डीग निवासी बब्लू ने पुलिस को दी तहरीर में बताया था कि उसके पिता मंगली दरवाजे पर बैठे चाय पी रहे थे। इसी दौरान गांव का ही चंकी घर में घुस आया और वहां रखी एयरगन उठाकर मंगली पर तान दी। आरोप है कि जान से मारने की नीयत से चलाई गई एयरगन का छर्रा मंगली के सिर में लगा, जिससे वह गंभीर रूप से घायल होकर गिर पड़े। घायल अवस्था में परिजन उन्हें शीला हॉस्पिटल एंड ट्रामा सेंटर ले गए, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया था। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की औ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.