लखीमपुरखीरी, अप्रैल 25 -- रजागंज। थाना व वन रेंज गोला क्षेत्र की रजानगर बीट अंतर्गत रजागंज क्षेत्र के गांव चिंतापुरवा में एक लंगूर वानर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। घटना के बाद मौके पर ग्रामीणों की भारी भीड़ जुट गई।ग्रामीणों का आरोप है कि किसी ने वानर को एयरगन से डराकर भगाने की कोशिश की, जिससे वह घबरा गया और पेड़ से गिर पड़ा। गिरने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना को लेकर गांव में आक्रोश है और लोग दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची लेकिन ग्रामीणों ने विभाग पर मामले को दबाने का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि घटना की निष्पक्ष जांच कर सच्चाई सामने लाई जाए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.