एम. करुणानिधि की पोती ने बैंक मैनेजर को मार दिया थप्पड़, किस बात पर हो गई थी बहस
नई दिल्ली, जुलाई 26 -- तमिलनाडु के पूर्व मुख्यमंत्री एम करुणानिधि की पोती कयालविजी ने एसबीआई के बैंक मैनेजर को थप्पड़ जड़ दिया। उनका यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि पहले वह बैंक मैनेजर का मजाक उड़ाने वाले हावभाव दिखाती हैं और फिर थप्पड़ मार देती हैं। जानकारी के मुताबिक लिफ्ट ठीक से ना चलने को लेकर उनकी मैनेजर से बहस हो गई थी।पूर्व केंद्रीय मंत्री की बेटी हैं कयालविजी रिपोर्ट्स के मुताबिक यह घटना 20 जुलाई को है। अदियार इलाके में एसबीआई एनआरआई की ब्रांच में कयालविजी पहुंची थीं। वह पूर्व केंद्रीय मंत्री एमके अलागिरी की बेटी हैं। कयालविजी मैनेजर के ऑफिस पहुंचीं। वीडियो में देखा जा सकता है कि वह बैठकर मैनेजेर से बात कर रही हैं। इसके बाद उनकी मैनेजर से तीखी बहस शुरू हो जाती है और वह अचानक कुर्सी से उठकर म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.