बक्सर, मई 14 -- युवा के लिए ---- फोटो संख्या 14 कैप्शन - गुरुवार को एमपी हाई स्कूल में आयोजित जागरूकता कार्यक्रम में साइबर डीएसपी को सम्मानित करते एमपी हाई स्कूल के प्रभारी प्राचार्य अरविंद यादव। बक्सर, हिन्दुस्तान संवाददाता। शहर के एम पी हाई स्कूल में गुरुवार को साइबर क्राइम के प्रति जागरूकता से संबंधित एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। पुलिस के साइबर सेल द्वारा आयोजित कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया। सबों को साइबर क्राइम से संबंधित सारी जानकारी विस्तार से दी गई। साइबर अपराधियों से बचने की तरकीब भी बताई गई। छात्र-छात्राओं को साइबर सेल के डीएसपी, अवर निरीक्षक श्रीकांत, अवर निरीक्षक अनुपम कुमारी ने साइबर क्राइम के तौर-तरीकों से अवगत कराया और बचाव के उपाय बताए। यह भी पढ़ें- यातायात नियम, साइबर फ्रॉड व नशा से नुकसान के ...