एम आजाद नेशनल डिग्री कॉलेज में दिलीप निर्विरोध शिक्षक प्रतिनिधि चुने गए
भागलपुर, जून 30 -- ठाकुरगंज से राजीव कुमार सिन्हा की रिपोर्ट एम एच आजाद नेशनल डिग्री कॉलेज, ठाकुरगंज में मंगलवार को शिक्षक प्रतिनिधि के निर्वाचन की प्रक्रिया सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न हुई। सभी शिक्षकों के बीच आपसी सहमति बनने के बाद समाजशास्त्र विभाग के व्याख्याता दिलीप कुमार यादव को सर्वसम्मति से शिक्षक प्रतिनिधि चुन लिया गया। निर्वाचन प्रक्रिया की देखरेख कॉलेज के प्राचार्य अबरार आलम शाह ने चुनाव पदाधिकारी के रूप में की। इस अवसर पर बहादुरगंज स्थित नेहरू कॉलेज के प्राचार्य जमीरुल हक भी उपस्थित रहे। चुनाव प्रक्रिया शांतिपूर्ण एवं पारदर्शी ढंग से संपन्न हुई। मौके पर व्याख्याता साजिद अकरम, मोहम्मद कमालुद्दीन, मोहम्मद लाल, मोहम्मद शाकिर सहित कॉलेज के सभी शिक्षक मौजूद थे। यह भी पढ़ें- एम आजाद नेशनल डिग्री कॉलेज में दिलीप निर्विरोध शिक्षक प्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.