नई दिल्ली, मई 10 -- नई दिल्ली, प्रमुख संवाददाता। एम्स के डॉक्टरों ने 30 वर्षीय युवक की किडनी और पैंक्रियाज (अग्न्याशय) दोनों का एक साथ प्रत्यारोपण करने में सफलता हासिल की है। युवक मधुमेह टाइप-एक और अंतिम चरण के किडनी रोग से पीड़ित था। बीते दिनों एम्स के जनरल सर्जरी विभाग के डॉक्टरों ने युवक का सफल प्रत्यारोपण किया। इसके बाद अब उसे मधुमेह टाइप-एक से छुटकारा मिल गया है और किडनी भी ठीक काम कर रही है। इससे मरीज के स्वास्थ्य में सुधार है। एम्स के डॉक्टर बताते हैं कि अस्पताल में पहली बार 2008 में इस तरह की सर्जरी हुई थी। तब डॉ. संदीप गुलेरिया ने पैंक्रियाज प्रत्यारोपण किया था। बाद में वह एम्स छोड़कर एक निजी अस्पताल में चले गए। इसके बाद एम्स में पैंक्रियाज प्रत्यारोपण का कार्यक्रम आगे नहीं बढ़ पाया। बताया जा रहा है कि 18 वर्ष में पहली बार एम्स म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.