गोरखपुर, मई 1 -- गोरखपुर। एम्स के न्यूरोसर्जरी विभाग की ओर से दो मई को हेड इंजरी अवेयरनेस डे के अवसर पर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। हेड इंजरी के प्रति जागरूकता एवं उसकी रोकथाम विषय पर विशेषज्ञ अहम जानकारी साझा करेंगे। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सांसद रवि किशन शुक्ला उपस्थित रहेंगे। संस्थान की निदेशक डॉ. विभा दत्ता कार्यक्रम की मुख्य संरक्षक होंगी। कार्यक्रम में न्यूरोसर्जरी एवं क्रिटिकल केयर के संकाय सदस्य तथा नर्सिंग अधिकारी हेड इंजरी की रोकथाम, प्रारंभिक पहचान, आपातकालीन प्रबंधन तथा गोल्डन हावर के महत्व पर व्याख्यान देंगे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.