गोरखपुर, अक्टूबर 8 -- गोरखपुर, कार्यालय संवाददाता। एम्स गोरखपुर के जनरल सर्जरी विभाग की टीम ने 75 वर्षीय मरीज के बेहद बड़े हाइड्रोसील की जटिल सर्जरी कर उसे राहत दी। मरीज के अंडकोश का आकार असामान्य रूप से बढ़कर करीब आधा मीटर लंबा और एक फीट चौड़ा हो गया था। हाइड्रोसील की थैली में करीब 5.2 लीटर तरल जमा था। मरीज को इसके साथ बाईं ओर इनगुइनल हर्निया और एपिगैस्ट्रिक हर्निया भी था। डॉक्टरों के मुताबिक, लंबे समय से समस्या का इलाज न होने के कारण सूजन इतनी बढ़ गई थी कि लिंग पूरी तरह ढक गया था। इससे मरीज को पेशाब करने में भी परेशानी हो रही थी। स्थिति गंभीर होने के कारण पहले ही पेट के निचले हिस्से के रास्ते मूत्राशय में सुप्राप्यूबिक कैथेटर लगाया गया था। डॉ. हरिकेश यादव के नेतृत्व में हुई सर्जरी के दौरान हाइड्रोसील से 5.2 लीटर तरल निकाला गया। इसके बाद...