एम्स में स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा की हुई एंजियोप्लास्टी
नई दिल्ली, अगस्त 18 -- नई दिल्ली, प्रमुख संवाददाता। एम्स में सोमवार को केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा की एंजियोप्लास्टी की गई है। हृदय की धमनियों में ब्लॉकेज दूर करने के लिए यह प्रोसीजर किया जाता है। एम्स ने बयान जारी कर कहा कि उनकी हालत स्थिर है और अस्पताल के कार्डियोलॉजी विभाग के डॉक्टरों की टीम उनकी देखभाल कर रही है। बता दें कि वे छह दिनों से एम्स में भर्ती हैं। 13 अगस्त को शाम में उन्हें अचानक बेचैनी होने और तबीयत बिगड़ने पर एम्स में भर्ती किया गया था। तब उनकी एम्स में एंजियोग्राफी व कई अन्य जांचें की गई थी। अब उनकी एंजियोप्लास्टी भी की गई है। यह भी पढ़ें- जेपी नड्डा की एंजियोप्लास्टी, कैसी है उनकी तबीयत: AIIMS ने बयान जारी कर बताया
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.