गोरखपुर, अप्रैल 11 -- गोरखपुर। एम्स में वार्षिक खेल महोत्सव मेडोलिम्पिया 2026 का संस्थान की कार्यकारी निदेशक सेवानिवृत्त मेजर जनरल डॉ. विभा दत्ता ने शनिवार को शुभारंभ किया। दस दिवसीय खेल महोत्सव 19 अप्रैल तक आयोजित किया जाएगा। इसका उद्देश्य छात्रों में शारीरिक फिटनेस, मानसिक स्वास्थ्य तथा टीम भावना को प्रोत्साहित करना है। उद्घाटन समारोह के दौरान फैकल्टी बनाम छात्र रस्साकशी एवं फुटसल प्रदर्शनी मैच का आयोजन किया गया। इसके अलावा फुटबॉल, क्रिकेट, वॉलीबॉल, बास्केटबॉल, बैडमिंटन, लॉन टेनिस, टेबल टेनिस, शतरंज एवं कैरम सहित विभिन्न इनडोर एवं आउटडोर खेल प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.