नई दिल्ली, अगस्त 26 -- नई दिल्ली, प्रमुख संवाददाता। एम्स में रेजिडेंट डॉक्टरों की लगातार ड्यूटी अधिकतम 12 घंटे तक ही हो सकती है। इससे अधिक समय तक रेजिडेंट डॉक्टरों की एम्स में लगातार ड्यूटी नहीं लगेगी। रोटेशन के आधार पर उन्हें एक साप्ताहिक अवकाश भी मिलेगा। इस बाबत एम्स प्रशासन ने आदेश जारी किया है। एम्स प्रशासन ने सभी विभागाध्यक्षों से रेजिडेंट डॉक्टरों के ड्यूटी रोस्टर में इस नियम का पालन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है। आदेश में कहा गया है कि रेजिडेंट डॉक्टरों की ऑन कॉल ड्यूटी भी लगातार 12 घंटे से अधिक नहीं हो सकती है। जूनियर रेजिडेंट डॉक्टरों की सप्ताह में 48 घंटे ड्यूटी निर्धारित है। रेजिडेंट डॉक्टरों ने प्रतिदिन कितने घंटे तक ड्यूटी की, सभी विभागों को प्रत्येक दिन का रिकॉर्ड रखना पड़ेगा। एम्स द्वारा ड्यूटी अवधि को लेकर जारी आदेश से...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.